उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित, आज ही जाना था दिल्ली

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। तीरथ सिंह रावत हाल ही में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं और उसके बाद अपने बयानों को लेकर चर्चा में आते रहे हैं।

तीरथ सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। उन्होंने इसके बाद कहा है कि वे ठीक हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। डाॅक्टरों की निगरानी में उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।

मालूम हो कि इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी थी कि तीरथ सिंह रावत आज उत्तराखंड से दिल्ली के दौरे पर पहुंचने वाले थे। वहां उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। तीरथ सिंह रावत का यह दौरा चार दिनों का होने वाला था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More