भूपेंद्र पटेल ही होंगे फिर गुजरात के मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

 

गांधीनगर : भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल दोबारा गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। गुजरात भाजपा विधायक दल ने फिर से निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना नेता चुना है। भाजपा विधायक हर्ष संघवी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम पर फैसले का ऐलान किया।


इससे पहले गांधीनगर में भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की एक बैठक हुई, जिसमें बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।


60 वर्षीय भूपेंद्र पटेल को विजय रूपाणी को पद से हटा कर 13 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री बनाया गया था। यानी मुख्यमंत्री के रूप में अबतक उनका कार्यकाल एक साल से कुछ ज्यादा का है।

भूपेंद्र पटेल ने निगम पार्षद के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे। वे अहमदाबाद के घाटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे एक लाख 92 हजार मतों के अंतर से इस बार चुनाव जीते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More