संजय राउत ने भाजपा-शिवसेना के रिश्ते को आमिर खान-किरण राव जैसा बताया, लेकिन नहीं बनाएंगे…

मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा रविवार को दिए गए एक बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल कहा था कि भाजपा व शिवसेना के बीच कुछ मतभेद रहे हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। इसके बाद आज शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि हम भारत एवं पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने अभिनेता आमिर खान व किरण राव के का संदर्भ देते हुए कहा कि हम उनके जैसे हैं, वे अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोस्त हैं।
We are not India-Pakistan. Look at Aamir Khan and Kiran Rao, it is like them. Our (Shiv Sena, BJP) political ways are different but the friendship will remain intact: Shiv Sena leader Sanjay Raut on BJP’s Devendra Fadnavis’ ‘we are not enemies’ remark pic.twitter.com/OUPdztS9Od
— ANI (@ANI) July 5, 2021
मालूम हो कि हाल ही में अभिनेता आमिर खान एवं किरण राव ने एक-दूसरे से तलाक लिया है और कहा है कि वे दोस्त बने रहेंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं लेकिन हम दोस्त बने हुए हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने कल मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए शिवसेना से मित्रता होने की बात कही थी। उनसे इस संभावना को लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन कर सकती है। इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राजनीति में किंतु-परंतु नहीं होता। हमारे शिवसेना से कुछ मतभेद रहे हैं, लेकिन हम दोस्त नहीं हैं।
#WATCH | “…There might be some differences with Shiv Sena but we are not enemies,” BJP leader and former Maharashtra CM Devendra Fadnavis said in Mumbai yesterday pic.twitter.com/3ROY1BRBid
— ANI (@ANI) July 5, 2021
मालूम हो कि भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी रही शिवसेना मुख्यमंत्री पद के सवाल को लेकर एनडीए से बाहर हो गयी थी और भाजपा से गठजोड़ तोड़ लिया था। इसके बाद उसने कांग्रेस व एनसीपी से गठजोड़ कर राज्य में सरकार का गठन किया। शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर ही इन दोनों के साथ सरकार बनाया और शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे इसका नेतृत्व कर रहे हैं।


