रेलवे 40 जोड़ी नयी स्पेशन ट्रेन इस तारीख से चलाएगी, 10 सितंबर से मिलेगा टिकट

Railways to run 40 pairs of new special trains from September 12 says  Vinod Kumar Yadav, Chairman Railway Board

नयी दिल्ली : रेलवे (Indian Railway) ने ऐलान किया है कि वह 12 सितंबर से देश में 40 जोड़ी और विशेष ट्रेनों (special trains) का परिचालन करेगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (Chairman Railway Board) विनोद कुमार यादव (Vinod Kumar Yadav) ने शनिवार को कहा कि रेलवे ने 12 जून से नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग 10 सितंबर से हो सकेगी. मालूम हो कि देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च की रात्रि से ही सभी नियमित ट्रेनों चलाने पर रोक है. हालंाकि बाद में मई महीने में रेलवे ने पहले 15 जोडी और फिर बाद में जून में 200 विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलना किया.

हालांकि कई विशेष ट्रेनों के फेरों में कमी कर दी गयी. ऐसा राज्यों में कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए किया गया. अब रेलवे द्वारा 40 नयी स्पेशल ट्रेनें चलाने के एलान से यात्रियों को राहत होगी. यह देखना होगा कि वे ट्रेनें किन रूट में चलायी जाती हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More