कश्मीरी पंडितों के निर्वासन का 30 साल पूरा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ हम वापस आएंगे अपने वतन

नयी दिल्ली : कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन का आज तीस साल पूरा हो गया. इस मौके पर आज ट्विटर पर कश्मीरी पंडित और हम वापस आएंगे जो हैशटैग बहुत जोर-शोर से ट्रेंड में रहे. दिन पर इन दोनों हैशटैग पर लोग ट्वीट करते रहे. भारत सहित दुनिया भर में फैले कश्मीरी पंडित हम आएंगे अपने वतन हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट करते रहे.

कश्मीरी पंडितों का यह संकल्प अपनी भूमि पर लौटने को लेकर है. वे अपने वीडियो में यह कहते सुने जाते हैं: हम आएंगे अपने वतन, हां जी साहब. और, यहीं पर दिल लगाएंगे, यहीं पर मरेंगे और यहीं के पानी में हमारी रख बहायी जाएगी.

19 जनवरी, 1990 को कश्मीरी पंडितों को सामूहिक रूप से घाटी छोड़ने को कहा गया था. उस वक्त आतंकवादियों द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाना शुरू किए जाने की वजह से उनकी सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More