सुरक्षा बलों ने कुलगाम में दो आतंकियों को मार गिराया, 15 अगस्त का बड़ा खतरा टला

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस व सुरक्षा बल अलर्ट थे। बीएसएफ का दल आ रहा था तभी आतंकियों ने एक बड़ी बिल्डिंग से से अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बिल्डिंग को घेर कर ऑपरेशन चलाया।

आइजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में रात में आतंकियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि रात में सर्च अभियान चलाना मुश्किल था और ऐसे में आज सुबह सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान का शव मिला। उन्होंने कहा कि उस्मान की तलाश छह महीने से थी। पुलिस ने मौके से एके – 47, मैगजीन और आरपीजी 7 का रॉकेट लांचर ग्रेनेट मिला है। उन्होंने कहा कि बरामद हथियारों से पता चलता है कि कितना बड़ा हादसा होने वाला था, जिससे बचा लिया गया।

उन्होंने ऑपरेशन के पूरा होने की पुष्टि की और कहा कि कि अब एनएच को खोल दिया गया। आइजी विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में हमारी ओर से कोई घायल नहीं है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More