स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार, एक ही दिन 950 की मौत

स्पेन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया. रात भर में ही 950 लोगों की मौत के साथ वहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गयी. न्यूज एजेंसी रायटर्स ने यह खबर स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से दी है.

स्पेन में 110, 238 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और 10003 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है. वहीं, 26643 लोग इस बीमारी से वहां ठीक भी हुए हैं. इस वक्त 73492 एक्टिव केस हैं, जिसमें 6092 यानी करीब आठ प्रतिशत की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. अब तक के आंकड़े के अनुसार, तीन चैथाई कोरोना पेसेंट वहां ठीक हो जा रहे हैं, जबकि एक चैथाई की मौत हो जा रही है.

वहीं, एक अन्य यूरोपीय देश इटली मंें इस बीमारी से 13155 लोगों की मौत हुई है. दुनिया भर में इस वक्त नौ लाख 51 हजार, 754 लोग कोरोन से पीड़ित हैं और 48320 की मौत हुई है. जबकि दो लाख दो हजार 886 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More