नागरिकता बिल पास हुआ तो सुप्रीम कोर्ट में दी जाएगी चुनौती : चिदंबरम

 

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि अगर नागरिकता संशोधन बिल संसद में पारित हो गया तो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट के जज इसे खारिज कर देंगे.

उन्होंने कहा कि यह दुःखद दिन है कि चुने हुए सांसदों को असंवैधानिक कार्य करने को कहा जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह विधेयक वर्तमान स्वरूप में असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि 130 करोड़ जनता इसका समर्थन कर रही है, लेकिन पूरा पूर्वोत्तर आग की लपटों में है.

वहीं, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि जिनके पास कोई आइडिया आफ इंडिया नहीं है, वे आइडिया आफ इंडिया की रक्षा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने गृहमंत्री से लगाये गये आरोपों को वापस लेने की मांग की और कहा कि कांग्रेस वन नेशन की थ्योरी में विश्वास करती है, आप इसमें विश्वास नहीं करते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More