Sahebganj News: गंगा पुल की सुस्ती पर फूटा आजसू का गुस्सा, निर्माण स्थल पर दिया एक दिवसीय धरना

साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के पास नारेबाजी करते आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पाण्डेय व कार्यकर्ता।

साहिबगंज: साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) का एक दिवसीय सांकेतिक धरना गुरुवार को संपन्न हो गया। महादेवगंज स्थित निर्माणाधीन पुल सड़क पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने से पूर्व आजसू जिला अध्यक्ष चतुरानंद पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति ली थी। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पाण्डेय ने कहा कि साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल इस क्षेत्र की लाइफलाइन है। इसकी डेडलाइन दिसंबर 2024 थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी काम 70 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है। परियोजना की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन रफ्तार कछुए की चाल से है।

उन्होंने कहा कि पुल नहीं बनने से पूर्वी बिहार और झारखंड के लाखों लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रोजगार, व्यापार और इलाज के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। धरने के माध्यम से आजसू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में तेजी लाई जाए और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की जाए। इस धरना-प्रदर्शन में यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More