Dhanbad News: साहित्यकार अनिता नि:शब्द की तीन पुस्तकों का 27 सितंबर को होगा लोकार्पण

साहित्यकार एवं कवयित्री अनिता नि:शब्द की तीन पुस्तकों के लोकार्पण की जानकारी देते आयोजक।

धनबाद: धनबाद की साहित्यकार एवं कवयित्री अनिता नि:शब्द की तीन पुस्तकों का लोकार्पण आगामी 27 सितंबर 2026 को हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के मंच पर आयोजित साहित्यिक एवं हास्य कार्यक्रम में किया जाएगा। उनकी कृतियां ‘कविता की वंशी’, ‘नारी कीर्चे वजूद’ और ‘अंतर्मन’ का लोकार्पण चर्चित हास्य कवि संपत सरल, सरदार मनजीत सिंह और अमित शुक्ला द्वारा किया जाएगा।

अनिता नि:शब्द ने कोलकाता विश्वविद्यालय से वर्ष 1975 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। विवाह के बाद वह धनबाद आ गईं और पारिवारिक जीवन के साथ साहित्य के प्रति अपनी रुचि को निरंतर बनाए रखा। वह दो बेटियों की मां हैं और अपनी बेटियों को जीवन की प्रेरणा का स्रोत मानती हैं।

उन्होंने हिंदी के साथ अंग्रेजी और बांग्ला में भी कविताएं लिखी हैं। विवाह के लगभग 50 वर्ष बाद कविता लेखन के प्रति उनका रुझान फिर प्रबल हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने जीवनानुभवों, भावनाओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी रचनाओं के माध्यम से अभिव्यक्त करना शुरू किया।

उनकी रचनाओं में नारी चेतना, नारी का अस्तित्व, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय संवेदनाओं जैसे विषय प्रमुखता से दिखाई देते हैं। उन्होंने भ्रूण बचाओ जैसे सामाजिक विषयों पर स्लोगन लिखे तथा ‘मां मुझे जीने दो’ के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने गीत और जिंगल भी लिखे हैं।

उनकी पुस्तक ‘नारी कीर्चे वजूद’ नारी के अस्तित्व, शक्ति और पहचान को स्वर देती है। वहीं ‘अंतर्मन’ में नारी के भीतर छिपी भावनाओं, संवेदनाओं और प्रतिभा की अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। ‘कविता की वंशी’ उनकी काव्य-संवेदना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचायक है।

तीनों पुस्तकें उनके जीवनानुभव, संवेदनशील दृष्टिकोण, नारी चेतना और साहित्य के प्रति समर्पण की अभिव्यक्ति हैं। 27 सितंबर को हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के मंच पर तीनों पुस्तकों का लोकार्पण कार्यक्रम का

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More