जुरिया मवि के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अनीता
लोहरदगा: बाल संसद राजकीयकृत मध्य विद्यालय जुरिया लोहरदगा की बैठक बाल संसद अध्यक्ष मुनिया कुमारी की अध्यक्षता एवं सुजीत रजक सहायक शिक्षक के सानिध्य में हुई। बैठक के निर्णयानुसार “स्वच्छता ही सेवा है” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शनिवार को प्रातः 08:30 से 09:30 बजे तक विद्यालय के पोषक क्षेत्राधीन सभी टोलों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति आभिभावकों को जागरूक करने तथा जुरिया गाँव को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने को लेकर शनिवार को बड़का टोली जुरिया में विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष चन्द्रनाथ भगत की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अभिभावकों से सम्पर्क कर घर, आँगन, गली- मुहल्ले को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया। जिसमें प्रभारी प्रघानाध्यापक इन्द्रनाथ भगत, प्रभा नील सुषमा किण्डों, प्रतिभा कुमारी, आशा कुमारी, रीमा बखला, अलतमस अंसारी, नागेश्वर उरॉव, सेवा निवृत पुलिस कर्मी ललित जी सहित दर्जनों विद्यार्थी शामिल हुए।



