उपायुक्त ने निजी हॉस्पिटल के संचालकों के साथ किया बैठक

लोहरदगा: आयुष्मान भारत के तहत निजी हाॅस्पिटलों को स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकृत करने को लेकर उपायुक्त बिनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य बीमा योजना अभी नयी है।स्वास्थ्य बीमा की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत की शुरूआत गत 23 सितंबर को हो चुकी है।
झारखंड के निर्धन 57 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना है। खाद्य सुरक्षा के तहत जिनके पास राशन कार्ड है, उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना है।जिनके पास लाल, पीला और अन्तोदय कार्ड है वे आधार कार्ड लेकर अस्पताल जाएं उन लोगों को बीमा के तहत तुरन्त पंजीकृत किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के लिये सरकारी और निजी अस्पताल का चयन किया गया है। आर्थिक एवं कमजोर गरीब परिवार के लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस योजना में कैशलेस बीमा निःशुल्क किया जाएगा। इसमें ईलाज के दौरान दवा व रहने- खाने का भी खर्च शामिल है।
शहरी हो या ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक सभी लोगों का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना है। कम्प्यूटर आपरेटर अपने साथ लेपटाॅप, स्कैनर, बॉयोमीट्रिक कार्ड, कोड बार के साथ काम करें। कार्यरत प्रशिक्षित कर्मी के लिए आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
स्वास्थ्य बीमा पंजीकरण में बेस लाइन में काम करने वाले लोगों को विशेष ध्यान रखते हुये पूरे ईमादारी के साथ अपने-अपने कार्य को करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लोहरदगा जिले में वर्तमान में कुल सात निजी और पांच सरकारी हॉस्पिटल चयनित किया गया है। बैठक में डाॅक्टर शम्भु चौधरी सभी निजी अस्पातल के संचालकगण व अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More