देशभक्तों की जीवनी पढ़ें बच्चे: रविशंकर मिश्र

कुरू(लोहरदगा): होली फेथ पब्लिक स्कूल कुरु में शहीद भगत भगत सिंह की 111वीं जयंती पर झांकी निकाला गया।झांकी हाताटोली से ब्लॉक मोड़ होते हुए जूनियर विंग पहुंची।
जूनियर विंग होली फेथ में रविशंकर मिश्र एवं अशोक मिश्र ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया। उन्होंने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह ऐसे व्यक्ति थे जब लोग अपनी जिंदगी सवारने में लगे रहते हैं उस उम्र में वे आजादी की जंग लड़ते- लड़ते खुद को देश के लिए शहीद कर दिया।
आज भी भगत सिंह हर देशवासी के दिलों में राज करते हैं। रविशंकर मिश्र ने कहा कि बच्चों को किताबों से दोस्ती करनी होगी। अपने दोस्तों को जन्मदिन के अवसर पर उपहार के रूप में वीरगाथाएं की पुस्तकें, उनकी जीवनी आदि की पुस्तकें दें, जिससे हम सभी प्रेरित हों।
छात्रा उजाला प्रवीण, संध्या कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी, शालिनी तिर्की इत्यादि ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया और भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक रजनीश कुमार, सत्यदेव कुमार, शबाना आफरीन, ज्योति मिश्रा, शिफा रानी, मीणा देवी, ऐश्वर्या तिग्गा, रोहित वर्मा, सूरज कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More