अमरेन्द्र सुमन
दुमका: पार्टी संगठन की मजबूती के लिए शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रखंड कांग्रेस कमिटी दुमका के अध्यक्ष नोबेल हांसदा की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक में मुख्य रूप सें जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील मरांडी, दुमका विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय कुमार व स्टीफन मरांडी मुख्य रूप सें उपस्थित थे।
श्रावणी मेला में दी जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी
जोनल प्रवक्ता (संपप्र) संजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 21अगस्त तक पंचायत कमिटी का पुनर्गठन कर जिला मुख्यालय में सूची जमा कर दिया जाएगा। कार्यकताओं को संबोंधित करते हुए श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं की बदौलत मजबूत करेगी और जिले में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। केंद्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बैठक में कांग्रेस नेता अशोक सिंह, प्रो. मनोज अंबष्ट, संताल परगना के जोनल प्रवक्ता संजीत कुमार सिंह, सागेन मुर्मू, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, शहरोज़ शेख, गणेश मिर्धा, अशरफ कमाल, संतोष सिंह, अनील कुमार वैध, सीताराम मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू इत्यादि उपस्थित थे।