केंद्रीय टीम ने ग्राम स्वराज योजना का किया निरीक्षण

आसिफ


हजारीबाग रोड(गिरिडीह): भारत ग्राम स्वराज योजना के तहत सरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही महत्वपूर्ण 7 योजनाओं की निरीक्षण को लेकर भारत सरकार के सचिव बी एल मीणा और संदीप कुमार ने प्रखंड के कई पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रीय जांच टीम के द्वारा सबसे पहले सरिया प्रखंड के घुठिया पेसरा पंचायत,परसिया, केशवारी, नगरकेसवारी, बरवाडीह, चिचाकी, चिरूवा आदि पंचायत में चल रहे ग्राम स्वराज योजना के तहत योजनाओं की समीक्षा की और ग्रामीणों से इसके बारे में संपूर्ण जानकारी ली।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय टीम के सदस्य बी एल मीणा ने सभी को बताया कि भारत सरकार के द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के तहत 7 योजनाओं वर्तमान में चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 15 अगस्त तक प्रभावी होंगे। इस योजना के तहत पंचायत के गरीब जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच में नि:शुल्क उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाना है। उज्ज्वला योजना के तहत सबको मात्र ₹65 में विद्युत विभाग के द्वारा एलईडी बल्ब मुहैया कराया जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत विद्युत विभाग को भी गांव में कैंप करके लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण एवं बैंकों के द्वारा नि:शुल्क जन-धन खाता, मात्र ₹12 में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं ₹330 सलाना दर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

साथ ही सभी लोगों से अपील किया कि वह अपना जन-धन खाता में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अवश्य कराएं। ताकि किसी प्रकार की घटना और दुर्घटना होने पर परिवार के आश्रितों को बीमा कंपनी के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा सके।

मौके पर उपस्थित सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद वर्मा ने भी सभी संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अधिक से अधिक गांव में कैंप कर एवं सर्वे कर जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें। वहीं किसी विभाग के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है हो तो इसकी जानकारी मुझे दें। वहीं योजना की सफलता को लेकर मुखिया के अलावा अन्य पंचायत प्रतिनिधि सहयोग करें। जांच टीम के द्वारा बारी-बारी से सभी पंचायत में ग्रामीणों को सभी सवाल का जवाब देते हुए देखे गए।

उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप सेजेई विक्रम मंडल, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीसी, गैस वितरक एजेंसी के प्रतिनिधि, विधुत विभाग के कर्मी सहित कई विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More