- अब फ्री में मिलेगा पौधा
- जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन ने की एक और नई पहल
राँची : जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन ने एक और नई पहल की है। इस बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक नई शुरुआत की गई है। ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में उससे बचने और हरे-भरे पर्यावरण बनाए रखने के उद्देश्य से अब फ्री एम्बुलेंस सेवा के साथ-साथ नि:शुल्क पौधा दिया जायेगा। आपको बता दें कि जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के द्वारा मुफ्त एंबुलेंस सेवा जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। किसी व्यक्ति के शव को घर तक पहुंचाने के बाद उसके परिवार के सदस्य को एक पौधा भी दिया जाएगा ताकि पौधे को वह अपने घर में लगाएं और पर्यावरण हरा भरा बनाये रखने में सहयोग करें।
शुरुआत में संस्था ने सिर्फ गरीब शवों को पहुँचाने के लिए देता था। इसी कड़ी में आज से (11 जुलाई) पेड़ देने की प्रक्रिया शुरू की गई। संस्था की सोच है कि जितनी ज्यादा एम्बुलेंस सेवा देंगे, उतने लोगों के घरों में पेड़ भी लग जायेगा। फिलहाल इस संस्था ने अभी तक 1300 असहाय शवों व मरीजों को अभी तक नि:शुल्क सेवा प्रदान की है और आगे चलकर यह संस्था बहुत सारी इसी तरह पहल करेगा।
इस संस्था के सदस्य अध्यक्ष अश्विनी राजगढ़िया, सचिव जेपी सिंहानिया एवं अन्य लोगों के द्वारा इस संस्था की नींव रखी गई है ।
नोट: जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के फ्री एंबुलेंस की अधिक जानकारी के लिए 9709500007 नंबर पर संपर्क करें।