By: Arti Sinha
रांची: माँ शब्द सुनते ही हम चाहे कितनी भी तकलीफ में हो, दिल को एक सुकून सा मिल जाता है। ये वो रिश्ता होता है जो हमारी जिंदगी हमें देती हैं। इनकी जगह हमारे दिल में कोई और कभी भी नहीं ले सकता। माँ वो प्रकृति की तरह है जो हमेशा हमें देने के लिये जानी जाती है, बिना किसी लालच और उम्मीद के। माँ हमारा पहला प्यार, पहली गुरु और सबसे पहली दोस्त होती है। शायद इसीलिए लोग माँ को धन्यवाद कहने के लिये हर साल मई में मदर्स डे मनाते है।
इस मदर्स डे के शुभ अवसर पर 13 मई (समय 11:30 सुबह से 01:30) को सशक्त समाज सेवी संस्था द्वारा होटल पर्ल रीजेंसी में उन माँओ को सम्मानित किया जाएगा, जो काफी कठिन परिस्थिति होने के बावजूद भी अपने बच्चों को इस काबिल बनाया कि आज वो अपने परिवार, समाज और अपने देश का नाम रोशन कर सके। आर्चरी दीपिका कुमारी की माँ, एक्स हॉकी टीम की कप्तान सुमरे तेते की माँ, हुस्ना बानू, हॉकी टीम की कोच असुंता लाकरा की माँ, महिला क्रिकेट की प्लेयर लक्ष्मी शर्मा की माँ, पावर लिफ्टर गोपाल कुमार की माँ, लिटिल चैम्प विनर दीपक तिरकी की माँ, वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा की माँ और भी बहुत सी माँओ को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को चीफ गेस्ट रांची की आईजी प्रिया दुबे और गेस्ट ऑफ हॉनर रांची के ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह के द्वारा मोमेंटो और सिर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
मंच का संचालन सुधा कुमारी करेगी। सशक्त समाज सेवी संस्था के बच्चों के द्वारा कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। जिनमे वे माँ पे कविता और गाने सुनाएंगे और साथ ही साथ अपनी अपनी माँओ के लिए ग्रीटिंग्स कार्ड भी बनायेंगे। कई कलाकार भी इस उपलक्ष्य पे गाना और डांस भी प्रस्तुत करेंगे।
इस मौके पे सशक्त समाज सेवी संस्था की संस्थापिका श्वेतिमा सहाय, प्रेसिडेंट शालिनी कुमार, उपाध्यक्ष बरखा सिन्हा, आराधना शुक्ला, झारखंड स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर रंजन कुमार , उर्वशी रंजन, पर्ल रिजेंसी के ओनर मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, सुधा कुमारी, हर्षित राजघड़िया, श्रीति सागर, अर्चना कृष्णा, प्रणब कुमार बब्बू, अनुपमा प्रसाद, मोना सिंह, डेज़ी सिन्हा और संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।