जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र में हमेशा गम्भीर रही है: अनूप पाण्डेय

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी की एक बैठक रविवार को मंदरामो पूर्वी पंचायत में किया गया। जिसमें पार्टी के मन्द्रामो पूर्वी पंचायत कमिटी का गठन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जीप सदस्य सह पार्टी के जिला सचिव अनूप कुमार पांडेय उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि आजसू पार्टी जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र में हमेशा से गम्भीर रही है, इसी का नतीजा है कि पार्टी पर लगातार लोगों का विश्वास बढ़ रहा है जिसको देखते हुए पार्टी हर पंचायत में कमिटी निर्माण कर रही है। जिससे पंचायत स्तर की समस्याओं को उचित मंच पर संघर्षों के बल पर रखा जा सके। पार्टी कार्यकर्ता जनहित में अधिक- अधिक से काम कर सकें।
उन्होंने बगोदर विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि जहां बगोदर की जनता को मौलिक सुविधाओं की जरूरत है। वहीं विधानसभा के विपक्ष व सत्ता पक्ष दोनों अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई में मशगूल हैं, इन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।
ऐसी परिस्तिथि में विधानसभा की जनता आजसू कार्यकर्ताओं की ओर आशा लगाये बैठी है जिसपर हमसबों को खरे उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि जनता की हर लड़ाई आजसू की लड़ाई है और पार्टी बखूबी इस लड़ाई लड़ने को तैयार है। इन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर मुखर आवाज उठाने की बात कही।
बैठक में सर्वसम्मति से मन्द्रामो पूर्वी पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संतोष पासवान, उपाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं सुधीर दास को चुना गया।साथ ही कमिटी के 21 सदस्यों का भी चुनाव हुआ।
बैठक की अध्यक्षता संजय यादव व सञ्चालन सन्तोष पासवान ने किया। मौके पर प्रखंड सचिव रोहित मंडल, वरिष्ठ नेता लखन मेहता, संजय राणा, देवकुमार, संजय यादव, इंद्र पासवान, सुरेश रविदास, नरेश मंडल, सुबोध यादव, अनिल मंडल के साथ दर्जनों आजसू कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


