विधायक ने जलमीनार का आधारशिला रखी

रघुनन्दन


द्वारपहरी(गिरिडीह): गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत में शनिवार को प्रो. जयप्रकाश वर्मा द्वारा पंचायत के नचनिया पहाड़ी बाबा धाम में राज्य संपोषीत योजना के तहत 13 लाख की लागत से बनने वाला आहार व पंचायत क्षेत्र के बाघमारा में लेदा ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना के तहत साढे तेरह करोड़ की लागत से बनने वाली जल मीनार का आधारशिला रखी।

मौके पर विधायक प्रो बर्मा ने आधारशिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर वह ग्रामीण व सुदूर्वती क्षेत्रों में विकास करने के प्रतिनीधि कटीब्ध है। आज उसी का परिणाम है की सदर प्रखंड के पश्चमि भाग में विकास के लिए तालाब, वर्षों से उपेक्षित बरागडहा बराकर घाट पर पुल का निर्माण, जल मीनार का निर्माण किया जाएगा। जिसके निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो रहने पर विश्वास नहीं करती है। विकास योजना को धरातल पर उतारने पर विश्वास करती है। इस जल मीनार से दो पंचायत क्रमशः लेदा व सिंदवरिया पंचायत के 2 हजार 2 सौ दो परिवार को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

आजादी से अब तक इस क्षेत्र की जनता ने कई सांसद व विधायक को चुनकर विधानसभा व लोक सभा तक भेजने का कार्य किया लेकिन किसी ने यहां की मुलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम है कि अब तक यहां की जनता को शुद्ध पेयजल भी नसीब नहीं हो सका था। वहीं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष को ध्यान में रखकर कार्य नहीं करती है। यहां कार्यकर्ता हो या सांसद विधायक सभी को समान दर्जा मिलता है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनीधि बैजनाथ बर्मा ने कहा कि केन्द्र में विराजमान नरेन्द्र भाई मोदी गरीबी से उठकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किए हैं। जिसके कारण गरीबी की क्या हवालात होती है उससे सही तरीके से परिचीत होने के कारण गरीबों पर उनका निगाह रहती है।

कार्यक्रम को जिप सदस्य शांतिपूर्ण मरांडी, प्रमुख पुनमं देवी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असगर अंसारी , विधायक प्रतिनीधि दिनेश बर्मा ने भी संबोधित किया । 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More