पुलिस हर वक्त मदद करेगी: चौधरी

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): अंचल पुलिस कार्यालय सरिया में आर एन चौधरी ने रविवार को पुलिस निरीक्षक के रूप में अपना योगदान दिया। इसके पूर्व वे जिला मुख्यालय में थे। उन्हें पूर्व पुलिस निरीक्षक केडी पोद्दार ने अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात सारे दस्तावेज हैंडओवर किए। वहीं योगदान देने के पश्चात नए अंचल पुलिस निरीक्षक श्री चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था भंग न हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं जनता को विधि व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आने, मुसीबत पड़ने, अपराधिक मामले या विवाद होने पर जनता सीधे उनसे संपर्क करें। सूचना मिलते ही उन्हें पुलिस की यथा शीघ्र मदद मिलेगी। इसके लिए जनता भयमुक्त वातावरण में संपर्क करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More