चंदनकियारी(बोकारो): प्रखंड कांग्रेस कमिटी बोकारो की ओर से रेलवे प्रबंधक के समक्षक छह सूत्री मांग को लेकर बांधडीह रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देवाशीष मंडल की अध्यक्षता में हुई।
धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश मीडिया सेल के अध्यक्ष मयूर शेखर झा उपस्थित रहे। मयूर शेखर झा ने कहा कि यहां की जनता के लिए ट्रेन का ठहराव नहीं होने से असुविधा हो रहा है। जनता के साथ हमारा पार्टी हमेशा साथ रहेंगे। जब तक इस बांधडीह स्टेशन में सवारी गाड़ी नही देता है एंव रूट की सभी स्टेशनों पर ट्रेन की ठहराव नहीं होती, तब तक हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे।
उन्होंने आगे मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसी मोदी जी या अंबानी जी के बाप के जगह पर रेलवे पटरी नहीं बिछी हुई है। वो किसी गरीबों के जगह पर बिछी हुई है।
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि इस आंदोलन को रूट के हर स्टेशन पर रखेंगे। हमारी मांगे हैं आद्रा से भोजुडीह, शिबाबुडीह, तालगड़िया, बांधडीह, चास एवं इस्पात नगर होते हुए बोकारो तक ईएमयू सवारी गाड़ी चलाया जाय।
रांची इंटरसिटी का ठहराव तालगड़ीया रेलवे स्टेशन पर किया जाए। निर्माणाधीन ओवरब्रिज को अविलंब पूर्ण करते हुए मुख्य सड़क से जोड़ा जाए। इस रूठ के सभी स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाए ताकि यात्रियों को उचित सुविधा मिलने समेत छह सूत्रीय मांग रखा गया।
धरना में बैठे कांग्रेसियों ने अपने मांग पत्र रेलवे के स्टेशन मास्टर को सौंपने के बाद धरना समाप्त किया। 13 दिसंबर को इस्पात नगर रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना होगा।
मौके पर युवा कांग्रेस के महासचिव देव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष शिष्टि रजवार, जवाहर लाल माहथा, पप्पू पासवान, राजेन्द्र सिंह, जयंत महथा, प्रफुल गोप, दुर्गा रवानी, राम नारायण गुप्ता, गौतम सिंह, राजू सिंह, तवन दुबे, बनमाली बाउरी, इंतियाज अंसारी, तूफान सहनई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए चंदनकियारी से मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट…