Koderma News: नौवां माइल घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा कपड़ा लदा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

कोडरमा घाटी के नौवां माइल में सड़क किनारे पलटा कपड़ा लदा ट्रक और बिखरे कपड़े।

कोडरमा: कोडरमा घाटी के नौवां माइल घाटी में बुधवार को कपड़ा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। चालक को गंभीर चोट नहीं आने की जानकारी है।

बताया गया कि ट्रक के पलटते ही उसमें लदे कपड़े सड़क किनारे बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी।

ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More