एटीएस के हत्थे चढ़ा नशा के सौदागर, 3 महिला समेत 6 गिरफ्तार

गिरिडीह: अपने मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने नशे के सौदागरों को दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में तैयार अफीम भी बरामद किया। असल में एटीएस व निमियाघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम तस्कर गिरोह के 6 सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से लगभग 14 किलो अफीम भी बरामद किया है।
बताया गया कि जब्त अफीम की क़ीमत लगभग 5 लाख रुपया से ऊपर की हैं। इस बाबत डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों को लेकर एटीएस को पहले से सूचना थी। इसी सूचना के आलोक में पारसनाथ रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाकों में एटीएस व लोकल पुलिस ने जाल बिछा रखा था। जिसके बाद सुबह के लगभग 3.30 बजे जैसे ही गिरोह में शामिल लोग वाहन से पारसनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर उतरे वैसे ही तस्करों को दबोच लिया गया।
इस दौरान तालाशी लेने पर इनके पास से लगभग 14 किलो अफ़ीम मिले है, जो एक बोरे में अच्छे से पैक था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में 3 महिला व 3 पुरुष शामिल थे। जिसमें महिला के छोटे बच्चे भी हैं। बताया कि गिरफ्तार सभी लोग चतरा ज़िले के हैं। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग अफीम को लेकर पंजाब के लुधियाना में सप्लाई करने जा रहा था। पकड़े गए लोगों से तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आगे की कार्रवाई को लेकर एटीएस टीम गिरफ्तार लोगों को रांची ले गई है।


