मंगलयान में अक्षय के साथ चार अभिनेत्री करेंगी काम

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म मंगलयान में चार अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म पैडमैन बनायी थी। आर बाल्की एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम मंगलयान रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ चार अभिनेत्रियां काम करती नजर आ सकती है। फिल्म में विद्या बालन और निमरत कौर को कास्ट किया गया था। विद्या बालन और निमरत कौर के साथ फिल्म मंगलयान के लिये दो अन्य अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही थी जो अब खत्म हो गयी है।

कहा जा रहा है कि फिल्म के लिये तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा का भी चयन कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होने वाली है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More