विसर्जन के साथ सरिया में दुर्गापूजा संपन्न

पप्पू पांडेय
सरिया(गिरिडीह): सरिया सहित आसपास के इलाकों में दुर्गापूजा उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर सरिया के अलग-अलग पांच स्थानों पर क्रमश: भगला काली मंडा, किस्टो काली दुर्गा मंडप, रेलवे कॉलोनी दुर्गा पंडाल, रेलवे चिल्ड्रेन पार्क दुर्गा मंदिर, वसु श्री कोठी दुर्गा मंदिर सहित बागोडीह, केशवारी, बगड़ो, चिचाकी, कोयरीडीह आदि गाँव में पूजा पंडालों में माँ दूर्गा की प्रतिमा के साथ आकर्षक साज- सज्जा एवं मनमोहक पंडाल बनाया गया था।
इस दौरान विभिन्न पंडालों में मां के दर्शन व पूजन को लेकर भक्तों का गुरुवार से ही भीड़ का तांता लगा रहा। कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ- साथ भव्य मेले का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
मेले के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना उठाना पड़े। इसे लेकर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल, सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद महतो एवं सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान, अंचल पुलिस निरीक्षक आरएन चौधरी, बीडीओ शशी भूषण वर्मा, अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी समेत अन्य अधिकारियों की निगाह पूजा पंडालों पर टिकी थी।
मेले को लेकर चप्पे- चप्पे पुलिस के जवान मुस्तैद थे। वहीं कई जवान मेले में अत्यधिक भीड़ में हो जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को भी संभालने में लगे हुए थे। विधि व्यवस्था को लेकर सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद वर्मा भी लगातार सरिया के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए दिखें।
प्रशासन की तत्परता कि लोगों ने खूब तारीफ की। क्योंकि इस बार लोगों को मेले में भीड़- भाड़ की समस्या से होने वाली दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ा। वहीं शुक्रवार की देर शाम भक्ति भजनों के बीच लोगों ने नम आँखों से माँ की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।
इधर प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर विभिन्न पूजा समिति, शान्ति समिति के सदस्यों, स्वयंसेवक, समाजप्रेमी सहित अमन पसंद लोगों का आभार प्रकट किया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More