Sahebganj News: दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में हर्षोल्लास से मना करमा पर्व, सामूहिक करमा नृत्य ने मोहा मन

साहिबगंज: एक्सल डाटा सर्विस द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार देर रात झूमावती अस्पताल के निकट स्थित केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रकृति प्रेम, संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक इस पर्व पर आदिवासी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।

संस्था के सभी विद्यार्थियों, विशेषकर आदिवासी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अन्य विद्यार्थियों ने भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक आदिवासी संगीत पर करमा डाल की विधिवत पूजा-अर्चना की, जावा टोकरी सजाई और पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक करमा नृत्य प्रस्तुत कर प्रकृति संरक्षण एवं भाई-बहन के अटूट बंधन का संदेश दिया। केंद्र प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि करमा पर्व ने छात्रों को प्रकृति और संस्कृति से जोड़ते हुए भाई-बहन के पवित्र बंधन को सुदृढ़ किया है। हम कौशल के साथ-साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भी जोड़कर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

प्लेसमेंट मैनेजर अताउल्लाह शम्सी ने कहा कि कौशल विकास के साथ-साथ हमारी आदिवासी परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित करना भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा है। वहीं, प्रशिक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा ‘आशु’ ने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक गर्व और सामाजिक एकजुटता का भाव जागृत करते हैं। करमा पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।

इस अवसर पर एमआईएस राजकुमार, कंप्यूटर प्रशिक्षक राहुल यादव, रोहित इक्का, परवेज खान, सनोज कुमार, जीडीए ट्रेनर सूरज कुमार, रीतेश कुमार, सपना कुमारी, सिलाई प्रशिक्षक सीमा कुमारी, चमेली कुमारी, माहेलका परवीन, ब्यूटीशियन मुस्कान वर्मा, साधना तिर्की, प्रिंसिला हेंब्रम, भानु कुमार यादव, काउंसलर चंदा कुमारी, विक्की कुमार, सुरक्षा प्रहरी राधे और शंकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More