पप्पू पांडेय
सरिया(गिरिडीह): बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान एक महिला रेल यात्री के गले से उच्चकों ने सोने का चैन खींच लिया। इस संबंध में पीड़िता पिंकी सिंह पति बीएन सिंह मरकच्चो थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी ने बताया कि वे अपने पति के साथ बोकारो में रहती हैं।
दुर्गापूजा त्यौहार मनाने को लेकर पति के साथ सुबह 8:45 बजे हटिया पटना सुपर एक्सप्रेस में सवार हो रही थी। ट्रेन में चढ़ते समय उच्चकों ने उनके ब्लाउज के अंदर पीछे पीठ की तरफ से हाथ डालकर सोने का चैन खींच लिया। उक्त महिला यात्री चिल्लाते रह गई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
उन्होंने बताया कि जिस समय उनके साथ घटना घटी उस समय प्लेटफॉर्म पर उनके सामने जीआरपी का एक स्टॉफ मौजूद थे। जिनके वर्दी में एक स्टार लगा हुआ था।उन्होंने उनसे अपनी घटना बताई। लेकिन उक्त स्टाफ ने संज्ञान नहीं लिया। तब वह हताश हो गई।
इसी बीच हटिया पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से खुलने लगी मजबूरन उक्त महिला यात्री ट्रेन में सवार हो गई। इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग में देने के लिए पहुंची। जहाँ आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि बोकारो स्टेशन की घटना है तथा उक्त स्टेशन साउथ रेलवे में पड़ता है। जो उनके अधिनस्थ क्षेत्र से बाहर है। फिर भी उन्होंने उनकी मदद करने के लिए जीआरपी बोकारो से बातकर पीड़िता की हर संभव मदद करने की बात कही है।
वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि जीआरपी की मौजूदगी में इस प्रकार की घटना होना उनके कर्तव्य की लापरवाही का द्योतक है। आगे किन्हीं के साथ इस प्रकार की घटना ना हो। इसके लिए ड्यूटी पर तैनात जीआरपी तथा आरपीएफ के जवानों से उनके नेक कर्तव्यनिष्ठा की अपेक्षा की है।