कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बस और ट्रेलर की टक्कर में बाल-बाल बचे यात्री

कोडरमा: बीती रात जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के झंडा चौक के समीप एक सवारी बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हालांकि, इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बस बरही की ओर से कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रही थी, वहीं ट्रेलर कोडरमा से बरही की ओर जा रहा था। इसी दौरान झंडा चौक के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, ट्रेलर टक्कर मारने के बाद भागने में सफल रहा।

