हेमंत सोरेन के राजनीतिक सफर पर दो किताबें, लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य ने मुख्यमंत्री को की भेंट

‘हूल से हेमंत तक’ और ‘The Invisible Coup’ नाम से हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित हुईं पुस्तकें, ‘और एक प्रयास’ ने किया है प्रकाशन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक जीवन पर लिखी गईं दो पुस्तकें भेंट कीं।
इनमें एक पुस्तक हिंदी और दूसरी अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हुई है। हिंदी पुस्तक का नाम ‘हूल से हेमंत तक—आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ है। वहीं, अंग्रेजी पुस्तक का शीर्षक ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ है।
दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था द्वारा किया गया है। मुलाकात के दौरान डॉ. सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री को पुस्तकें भेंट कीं।



