ग्रिजली किड्स में धूमधाम से मना थैंक्स गिविंग डे, नन्हें बच्चों ने अपनों को कहा थैंक यू

ग्रिजली किड्स में थैंक्स गिविंग डे मनाते नन्हें बच्चे।
स्कूल वैन चालक, गार्ड और आया दीदी को कार्ड देकर जताया आभार, बच्चों ने कार्ड मेकिंग और ‘थैंक यू डांस’ से बांधा समां

कोडरमा: ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ‘ग्रिजली किड्स’ में थैंक्स गिविंग डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी कक्षा के नन्हें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर को थैंक्स गिविंग थीम के अनुसार आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह रंग-बिरंगे कटआउट और आभार संदेश वाले गुब्बारे लगाए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की प्रार्थना और स्वागत सत्र के साथ हुई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही दूसरों के प्रति आभार, सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को परिवार और समाज में सहयोग करने वाले लोगों के महत्व को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने रोजमर्रा के जीवन में मदद करने वाले स्कूल वैन चालक और गार्ड को थैंक्स गिविंग कार्ड देकर धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षिकाओं, संयोजिका और प्राचार्या के प्रति भी आभार जताया। मंच पर केशव, वैष्णवी, अयांश, वर्णित, अर्नव, रौनक, नन्या और रिधिमा ने स्कूल में सहयोग करने वाली आया दीदी को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए ‘स्पेशल थैंक्स’ कहा।

इस अवसर पर बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग गतिविधि और ‘थैंक यू डांस’ का भी आयोजन किया गया। नृत्य प्रस्तुति में राजनंदनी, अर्पिता, सिरत, फैजा, हितिक्षा, इशल, रूद्रांश, प्रिशा, श्रेयांश, जीत, रबलीन और इमन ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या निरजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों के सहयोग को स्वीकार करना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना आवश्यक गुण है। उन्होंने बच्चों को हमेशा बड़ों और सहयोगियों का सम्मान करने की सीख दी। साथ ही, सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्या प्रीति जगनानी, संयोजिका पूजा झा, शिक्षिका सीमा, फातिमा, दीप्ति, प्रिया, साक्षी, रिद्धिमा, प्रशासनिक सदस्य अजय, विकास सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More