Dhanbad News: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में मनाई गई विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती

सिजुआ स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते शिक्षक एवं कर्मचारी।

धनबाद: शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज, सिजुआ में झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विनोद बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने ‘पढ़ो और लड़ो’ का नारा दिया, जिससे झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नई चेतना का संचार हुआ और सुदूर क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रसार को गति मिली। उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में विनोद बाबू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके जीवन और संघर्ष से समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि विनोद बाबू झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। शिक्षा प्राप्त करने के दौरान उन्होंने जिन कठिनाइयों का सामना किया, वे नहीं चाहते थे कि आने वाली पीढ़ियों को भी उसी तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़े। इसी उद्देश्य से उन्होंने ‘पढ़ो और लड़ो’ के संदेश के साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाया। उनका जीवन त्याग और संघर्ष की प्रेरणादायक गाथा है, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विनोद बिहारी महतो के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. समीर कुमार महतो, प्रो. अविनाश कुमार, प्रो. कल्पना कुमारी, प्रो. राखोहारी महतो, प्रो. राजू महतो, प्रो. मेघनाथ महतो, प्रो. राकेश कुमार महतो, प्रो. दिनेश मधेशिया, प्रो. राजकुमार प्रसाद, प्रो. पंचानन सिंह चौधरी, प्रो. शेखर महतो, प्रो. चमन महतो, राजकुमारी, प्रो. प्रियंका कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More