हुसैनाबाद में व्यवसायिक संघ का गठन, सचिन आनंद बने अध्यक्ष

हुसैनाबाद में व्यवसायियों की बैठक में हुआ संघ का गठन।

पलामू: हुसैनाबाद के छतरपुर रोड स्थित पायल मैरेज हॉल में स्थानीय व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के व्यवसायियों की एकजुटता, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से हुसैनाबाद व्यवसायिक संघ का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से सचिन आनंद को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, राहुल रमन एवं जीशान हसन को उपाध्यक्ष, आकाशदीप मोदनवाल को सचिव, अमित कश्यप एवं शाकिर अली को सह सचिव, संजय सोनी को कोषाध्यक्ष तथा संदीप सोनी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। संतोष गुप्ता को प्रवक्ता एवं जितेंद्र रावत तथा अमृत कांस्यकर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, संघ की संरक्षक समिति में ओम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश प्रसाद कश्यप, राजेंद्र पाल, माजिद कादरी, प्रकाश कश्यप, दीनानाथ सोनी, संतोष सोनी, राकेश तिवारी, लोकनाथ केशरी, तक्की हुसैन रिजवी, विजय चंद्रवंशी, राजकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, दिलीप केशरी, संतोष गुप्ता, प्रदीप कश्यप, राज कुमार, मनीष अग्रवाल, अजय कुमार, निरंजन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, राजकुमार कश्यप, पप्पू सोनी, जयप्रकाश तिवारी, शमशाद अहमद, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बबलू जी एवं मो. निजामुद्दीन को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना, उनके हितों की रक्षा करना तथा व्यवसाय के अनुकूल वातावरण तैयार करना है। संघ के माध्यम से व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन आनंद ने सभी व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित व्यवसायियों ने नवगठित संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More