Sahebganj News: बरहेट में किसानों को 50% अनुदान पर मिला गेहूं बीज, 20 किसानों को हुआ लाभ

साहिबगंज: बरहेट प्रखंड के सिमलढाब पंचायत में किसानों को खेती में राहत देने के लिए अनुदानित गेहूं बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साहिबगंज चेम्बर्स ऑफ फार्मर सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 20 किसानों के बीच आधे दाम पर गेहूं बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी, समिति के सचिव मुजीबुर रहमान व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर प्रमुख बर्नाड मरांडी ने कहा कि सरकार और सहयोगी संस्थाओं की इस तरह की पहल से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलने से कम लागत में गेहूं की खेती कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और कृषि को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अब्दुल मजीद, समदा सोरेन, सामयल मुर्मू, बिरेन पंडित, गौरी शंकर साह, पौलूस मुर्मू सहित कई किसान मौजूद थे।

