Sahebganj News: एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने सदर अस्पताल में रक्तदान कर बचाई महिला की जान

साहिबगंज सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करते हुए एनएसएस स्वयंसेवक अभिषेक कुमार।

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एमएसएस) के स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। अभिषेक कुमार महाविद्यालय के बीएड संकाय के प्रशिक्षु हैं। उन्होंने मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक) में रक्तदान कर एक गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती को ओ पॉजिटिव (O+) ब्लड ग्रुप की आवश्यकता की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत इच्छुक रक्तदाताओं से रक्तदान की अपील की। अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने अपना ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव होने और रक्तदान की स्वेच्छा जाहिर की। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचकर उन्होंने रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह सहित सभी प्राध्यापकों ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है और धन्यवाद दिया है।

लेखक के बारे में

By संजय कुमार धीरज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More