एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): प्रखंड संसाधन केंद्र सरिया में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला संपन्न हुआ। जिसका नेतृत्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामसेवक दांगी एवं संचालन वीरेंद्र पांडेय ने किया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रामपति प्रसाद सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण का कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड के तमाम विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को विद्यालय के संचालन से संबंधित कई निर्देश दिए गए। वहीं विद्यालय के प्रति सदस्यों एवं शिक्षकों की भूमिका और कर्तव्य की जानकारी दी गई। कहा गया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो इसकी देखरेख प्रबंधन समिति के सदस्य करें। मध्यान भोजन का सही संचालन हो भोजन के पूर्व तथा पश्चात बच्चे साबुन से हाथ धोएं।सरकार द्वारा छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पेयजल की व्यवस्था, बिजली आदि से संबंधित भी कई तकनीकी जानकारी दी गई। इसका समुचित उपयोग विद्यालय के छात्र छात्राएं कर सके।

मौके पर सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव, बीपीओ अक्षय कुमार, जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल, नारायण महतो, डोमन प्रसाद, तरुण बनर्जी, जागेश्वर मंडल, अरुण कुमार कांत, प्रकाश पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More