भाजपा झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष विकास कुमार मंडल की मां जागेश्वरी देवी का निधन

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी, झारखंडधाम मंडल अध्यक्ष सह चुंगलो पंचायत के मुखिया विकास कुमार मंडल की पूज्य माताजी जागेश्वरी देवी (68 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे चुंगलो पंचायत, झारखंडधाम मंडल और जमुआ प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जागेश्वरी देवी का जन्म 1 जनवरी 1958 को हुआ था। उनका निधन 8 नवंबर 2026 को हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। अपने जीवनकाल में वे सादगी, ममता, सेवा और संस्कारों की मिसाल रहीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार की सेवा, बच्चों को अच्छे संस्कार देने और समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।
बताया जाता है कि जागेश्वरी देवी स्वभाव से बेहद सरल, मृदुभाषी और मिलनसार थीं। दुख-सुख में सभी के साथ खड़ी रहना उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। बेटे विकास कुमार मंडल को संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद का बड़ा योगदान रहा।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
माताजी के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इस दुख की घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मुखियाओं, समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, दिगंबर दिवाकर, भाजपा जमुआ मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा, महामंत्री राजेंद्र पंडित और युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वर्मा ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
वहीं, मुखिया प्रदीप सिंह, कार्तिक मंडल, झरी महतो, लक्ष्मण महतो, आशुतोष कुशवाहा, राजीव रंजन, शिवनंदन वर्मा, माथुर मंडल, मोहन वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, मोहन मंडल और विकास वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में समाजसेवी प्रकाश यादव, शिवशंकर यादव, बैजनाथ मंडल और पत्रकार सुधीर सिन्हा सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जागेश्वरी देवी का जाना परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि जागेश्वरी देवी ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया। उनका आशीर्वाद और स्नेह सभी के लिए था। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनके दिए हुए संस्कार और आशीर्वाद परिवार को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
शोकाकुल परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया। परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


