Sahibganj News: अयोध्या धाम से बजरंगी महतो को मिला दीपावली का शुभकामना पत्र, जताया आभार

अयोध्या धाम से बजरंगी महतो को मिला दीपावली का शुभकामना पत्र।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भेजा गया स्नेह और आशीर्वाद संदेश, प्रदेश महासचिव ने कहा- सौभाग्य और गर्व का विषय

साहिबगंज: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या धाम की ओर से हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव एवं रामभक्त बजरंगी महतो को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण संदेश का पत्र प्राप्त हुआ है।

अयोध्या धाम से मिले इस स्नेह और आशीर्वाद पर प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है कि अयोध्या धाम से उन्हें इतना स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। साथ ही उन्होंने कहा, “सनातन धर्म की जय हो, भारत माता की जय हो।”

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में दीपावली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। पत्र में राम मंदिर के इतिहास के साथ रामभक्तों के लंबे संघर्ष और बलिदान को भी याद किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More