Koderma News: ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर निकले कांवरिए

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के ग्राम ईटाय एवं जोगीडीह के कावरियों का एक जत्था शनिवार को बाबा नगरी देवघर जाने से पहले ग्राम ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर मे माथा टेक कर रवाना हुए। गौरतलब है की पिछले दस वर्षो से ये सभी लगातार देवघर पूजा करने जाते रहे हैं। इस वर्ष भी जा रहे हैं।
कांवरियों ने बताया की सावन आते ही बाबा भोलेनाथ के प्रति दिल मे श्रद्धा के भाव जागृत होते हैं। इस दौरान सभी सदस्य एक महीने से शुद्ध भोजन का सेवन करते हैं। और बाबा भोलेनाथ के प्रति ध्यान लगाए रहते हैंl फिर बाबा नगरी के लिए रवाना हो जाते हैं। बाबा नगरी जाने से पूर्व सुल्तागंज से माँ गंगा का जल उठा कर संकल्प कर अपने बाबा भोले नाथ के नगरी के लिए प्रस्थान निकल करते हैं।
इस दौरान जयकारे हर हर महादेव लगाते हुए 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर के बाबा भोलेनाथ के मंदिर बैजनाथ धाम पहुंच कर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर अपने क्षेत्र एवं अपनी सुख समृद्धि की कामना करते हैं। जलाभिषेक करने के बाद विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का भी दर्शन करने जाते हैं।
वहां से भी मन्नत मांग कर वापस लौटते हैं। कावरियों के टीम में शामिल स्थानीय पत्रकार प्रदीप कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता (भारतीय जवान) प्रीतम सिंह शंकर सिंह, चंदन राउत (पत्रकार) समाज सेवी कृष्णा पंडित प्रेमन सिंह, अंकित कुमार, राधिया देवी, शांति देवी पार्वती देवी बर्ती देवी, उषा देवी, बीरेंद्र प्रसाद सिंह सन्नी सिंह, गणेश कुमार राहुल कुमार इत्यादि सभी बाबा कि नगरी के लिए प्रस्थान किए।


