Bokaro News: भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त अजय नाथ झा का सख्त निर्देश

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिलपिला गांव में भूमि से आग की घटना की ट्रैकिंग करने, 14 सितंबर तक दीदी कैंटीन चालू करने और 'पत्रकार दीदी' चयन के आदेश दिए।

बोकारो: शुक्रवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाले जनसमस्याओं, शिकायतों एवं फीडबैक की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं एवं फीडबैक का प्रशासन सम्मान करता है। 

सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रख सकता है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को भ्रामक जानकारी प्रसारित कर अव्यवस्था पैदा करने, जनता को भड़काने अथवा जनमत को प्रभावित कर माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उ

पायुक्त ने कहा कि जनहित में सकारात्मक भूमिका का स्वागत है, लेकिन विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने अथवा सामाजिक माहौल खराब करने की किसी को अनुमति नहीं होगी।बैठक के दौरान गोमिया प्रखंड अंतर्गत पिलपिला गांव में भूमि से आग निकलने की घटना की उपायुक्त ने समीक्षा की। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो  मनोज कुमार से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। 

उन्होंने ओएनजीसी एवं सीसीएल के अधिकारियों से मामले में पूर्व में हुई बैठक की कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को संबंधित क्षेत्र की बारीकी से ट्रैकिंग करने तथा प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करते हुए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ एवं सीओ को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र में कार्य एजेंसी द्वारा बिना सक्षम अनुमति के डीप बोरिंग का कार्य नहीं किया जाए, इसे सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने बैठक में जेएसएलपीएस के अंतर्गत प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध किए गए व्यय की समीक्षा की। इस क्रम में जेएसएलपीएस के खर्च में राज्य में छठे स्थान पर रहने तथा बेहतर प्रदर्शन की जानकारी मिली। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ प्रत्येक माह जेएसएलपीएस के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने एसएचजी दीदी के माध्यम से पत्रकार दीदी चिन्हित करने जनहितकारी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही ग्राम स्तर पर पत्रकार दीदियों के चयन तथा जेएसएलपीएस द्वारा प्रतिमाह संचालित गतिविधियों पर आधारित बुलेटिन/मैगजीन प्रकाशित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में प्रस्तावित दीदी कैंटीन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 14 सितंबर तक कैंटीन का संचालन प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने एनजीडीआरएस से जुड़े मामलों, जिला समाज कल्याण विभाग में संविदा पर नियुक्त कर्मियों के अवधि विस्तार तथा नेतरहाट की तर्ज पर नवाडीह में विद्यालय की स्थापना समेत अन्य मामलों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस  अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More