Lohardaga News: जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा, संगठन ने जताई प्रसन्नता

पॉवरगंज चौक में आयोजित आरती एवं पूजन कार्यक्रम में मौजूद जय श्री राम समिति के पदाधिकारी और सदस्य।

लोहरदगा: जय श्री राम समिति और देवी मंडप पॉवरगंज चौक पूजा समिति की ओर से भव्य आरती एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जय श्री राम समिति के वर्तमान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की।

समिति की ओर से बताया गया कि पिछले दो वर्षों में सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन ने सेवा, सुरक्षा और संस्कार के क्षेत्र में कई गतिविधियां संचालित कीं। संगठन के विस्तार के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को समिति से जोड़ा गया। वहीं रक्तदान शिविरों के आयोजन और जरूरतमंद लोगों की सहायता के कार्यों में समिति के सदस्यों ने भागीदारी निभाई।

समिति के अनुसार युवाओं के बीच वैचारिक गोष्ठियों और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी सदस्यों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष का कार्यकाल सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संगठन का संकल्प राष्ट्रहित और समाज की सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष के कार्यकाल में भी समिति और अधिक ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

आरती और पूजन के बाद समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थित संरक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों को साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी और बाजे से पॉवरगंज चौक का माहौल उत्सवमय हो गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, अनिल उरांव, अजय पंकज, सूरज अग्रवाल, राजीव रंजन, रितेश साहू, कुमुद अग्रवाल, नरेंद्र मित्तल, गुड्डू रॉय, जीवन राज मेहता, कपिल देव मिश्रा, गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप साहू, विनोद साहू, संतोष महतो, नवीन सोनी, धनेश्वर साहू, अनूप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, काली साहू, बजरंग साहू, शुभम शर्मा, रवि वर्मा, विकास वर्मा, अशोक साहू, शताब्दी आलोक, पंकज वर्मा, अमित वर्मा, रिंकु वर्मा, अनिल वर्मा, शौर्यदीप दत्ता, हर्ष सर्राफ, छोटू, पीयूष, अनूप साहू और विशाल वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More