Koderma News: हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से बने धुलाई घाट का उद्घाटन

कोडरमा: बच्छेडीह पंचायत के हड़ खोखरवा तालाब में 15वें वित्त मद से निर्मित धुलाई घाट का उद्घाटन शुक्रवार को पंचायत की मुखिया बीणा देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि धुलाई घाट के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और तालाब का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड सदस्य रीना देवी, समाजसेवी किशोर यादव, मनोज यादव, बिरेंद्र यादव, छोटू राणा, महावीर राणा, बासुदेव राणा, भुनेसर यादव, मुकेश राणा, राजू सिंह, मुंशी यादव, दशरथ दास, सुमित यादव, विकास राणा, राजू यादव, उदय यादव, राधे यादव, अनिल गुप्ता, सिकेंद्र पासवान, पूना महतो, मुनिता देवी, पिंकी देवी, सुरजी देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने धुलाई घाट के निर्माण को पंचायत क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताते हुए मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।


