Scholar B.Ed. College गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गिरिडीह स्थित Scholar B.Ed. College में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह सलूजा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विकास खेतान, प्रमोद कुमार, ध्रुव सोंथालिया, जोरावर सिंह सलूजा, महावीर जैन, विभा सोंथालिया एवं दीप्ति जैन सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Scholar B.Ed. College, Giridih में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह सलूजा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खेतान, प्रमोद कुमार, ध्रुव सोंथालिया, जोरावर सिंह सलूजा, महावीर जैन, विभा सोंथालिया एवं दीप्ति जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Scholar B.Ed. College गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

 
लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More