Deoghar News: मधुस्थली संस्थान में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित हुई विशेष संगोष्ठी

देवघर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की एन.एस.एस. इकाई ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में समस्त प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं और शिक्षकों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने हेतु शपथ लियाI साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गयाI
संगोष्ठी में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष, त्याग एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन. एस. एस. समन्वयक बिनीता श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहाI
इसी दिन एक अन्य कार्यक्रम – ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ के तहत देवघर इलेक्शन ऑफिस से प्रभात कुमार तथा प्रवीण कुमार यादव ने विस्तृत चर्चा करते हुए १). नए मतदाताओं हेतु फॉर्म संख्या ६ २). नामांकन रद्द हेतु फॉर्म संख्या ७ तथा ३) मतदाता सूची में सुधर हेतु फॉर्म संख्या ८ के बारे में बताया साथ ही इससे संबन्धित विभिन्न उपयोगी एप ECINET, सीईओ तथा वोटर इ सी आई के बारे में पूर्ण जानकारी दी गईI उक्त दोनों कार्यक्रमों में संस्थान के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचरियगण उपस्थित रहेI


