Accident News: कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत; 15 घायल

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में सावन के दौरान कांवरियों से भरी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। देवघर से नेपाल जा रही बस की देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर पोखरडीहा मोड़ के पास एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 कांवरिये घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

कोडरमा: सतगावां में  सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकले कांवरियों से भरी बस शुक्रवार को सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। देवघर से नेपाल जा रही बस की देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 कांवरिये घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रक से टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार बस में बड़ी संख्या में कांवरिये सवार थे। देवघर से नेपाल लौटने के दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं करीब 15 कांवरिये घायल हुए हैं, जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सावन में दर्दनाक हादसा: कांवरियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, तीन की मौत
एक बच्चे समेत तीन कांवरियों की मौत, कई घायल कांवरियों की हालत गंभीर

 

गंभीर घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल कांवरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सावन के दौरान कांवरियों की भारी आवाजाही के बीच हुए इस हादसे से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

 
लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More