Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण

पलामू के पुलिस लाइन स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का अंतिम निरीक्षण उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं एसपी कपील चौधरी द्वारा किया गया। 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पलामू: स्वतंत्रता दिवस के अवसर 15 अगस्त 2026 को पलामू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। यहां प्रातः 9:00 बजे मुख्य ध्वजारोहण किया जायेगा। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। समारोह को लेकर जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया जो गुरुवार को संपन्न हो गया।

परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ध्वजारोहण  किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मुख्य समारोह के दिन समय पर उपस्थित होने और एहतियात बरतने का निर्देश दिया।उन्होंने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी आमजनों से अपने-अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More