Giridih News: NCC छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में एबीवीपी और आजसू ने प्राचार्य से की वार्ता

गिरिडीह महाविद्यालय के एनसीसी कार्यालय में कार्यरत छात्राओं के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कथित दुर्व्यवहार मामले को लेकर एबीवीपी और आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य से वार्ता की। छात्र नेताओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की।

गिरिडीह: NCC के ऑफिस में कार्य कर रहे NCC के छात्राओ के साथ NSUI छात्र संगठन द्वारा कथित दुर्व्यवहार एवं चैंबर में घुसकर गलत हरकत किए जाने की खबर को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजसू छात्र संघ ने गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता की। 

और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कोई  छात्र संगठन इस प्रकार किसी भी कॉलेज के ऑफिस में घुसकर कर किसी छात्रा के साथ दुर्वेहवार बहुत निंदनीय बात है। छात्र संगठन छात्राओं के साथ आवाज को उठाने के लिए होता है न कि किसी छात्रा के साथ दुर्वेहवार करने के लिए। 

ये नारी सताओ यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) बोलती है हम नारियों का सम्मान करते हैं और वास्तव में ये नारी के साथ दुर्वेहवार करते हैं ऑफिस में घुसकर। ऐसे छात्र संगठन छात्राओं के हितैषी किस प्रकार हो सकता है। मौके पे आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव जी, एबीवीपी के जिला संयोजक नीरज चौधरी जी, SFS सह संयोजक अनीश रॉय जी, चंदन मंडल, बिट्टू मोदी, कृष पासवान, कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सागर तिवारी, मुन्ना राय आदि।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More