वज्रपात पीड़ितों के हक में विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई आवाज, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

जमुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं और जनहानि का मामला विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने जमुआ और देवरी प्रखंड में वज्रपात से हुई मौतों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं और उससे हो रही जनहानि का मामला जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने सरकार का ध्यान जमुआ एवं देवरी प्रखंड में वज्रपात से हुई मौतों की ओर आकृष्ट कराते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि वज्रपात की घटनाओं में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। ऐसे संकट की घड़ी में सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने भविष्य में वज्रपात से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में तड़ित चालक लगाने, पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने तथा पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की मांग भी सदन में रखी।

विधायक ने कहा कि वज्रपात पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उनके हक और सुरक्षा के लिए वह लगातार आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के साथ-साथ वज्रपात से बचाव के लिए ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More