Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आर के महिला कालेज ने कालेज के सभागार में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ अनुज कुमार, विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग तथा प्रो रेणुका साहू ने संयुक्त रूप से भगवान विरसा मुंडा को नमन करते हुए किया।
इस अवसर पर डॉ अनुज ने कहा कि यह पावन दिवस जनजातियों के अधिकार, संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं को याद दिलाता है। इसकी शुरुआत 9 दिसंबर 1994 में हुई थी तथा संयुक्त राष्ट्र सभा ने प्रतिवर्ष इसी दिन मनाने का संकल्प लिया। प्रो रेणुका साहू, विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस दिवस का मुख्य धारा है- ” जल, जंगल, जमीन है हमारा।
इस पर है अधिकार हमारा। ” तत्पश्चात् छात्राओं ने जनजातीय महिला के पारंपरिक परिधान में संताली नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। मौके पर प्रदीप कुमार, प्रतिमा देवी , छात्राएं तथा एन सी सी कैडेट्स की उपस्थिति रही।


