चतरा में जल्द दौड़ेगी तेजी से रेल

  •  रेल लाइन निर्माण के लिए 15 करोड़ आवंटित गया-बोधगया-चतरा रेल लाइन बिछाने के लिये मिली राशि

ज्योति चौहान

रांची/चतरा। चतरा के लिये एक अच्छी खबर है। यह जिला अब तक रेल की दौड़ में वंचित रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब गया-बोधगया-चतरा के साथ गया-नटेसर(नालंदा) के बीच नयी रेल लाइन निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। इन योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 की बजट में शामिल किया गया। पहले चरण में 15 करोड़ रुपए का आवंटित किये गये है। इसके अलावे गया-किऊल रेल सेक्शन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए भी एक सौ करोड़ रुपए का आवंटन  भी किया गया। आवंटित राशि जल्द मिलेगी विभाग के सूत्रों की माने तो रेलवे ने वर्तमान सरकार द्वारा रेल परिवहन संरचना को तीव्र गति से पूरा करने के लिए किये गये संकल्प को ध्यान में रखा है। इसलिये काम को जल्द पूरा करने के लिये आवंटन राशि उपलब्ध करा रही है। गया-बोधगया-चतरा रेल लाइन निर्माण के लिए काफी पहले से मांग की जा रही थी।  जेडआरयूसीसी के सदस्य डीके जैन व राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उदय श्रीवास्तव ने भी रेल मंत्री को गया-बोधगया-चतरा रेल लाइन निर्माण के लिए पत्र लिखा था। गया-काष्ठा रेलवे स्टेशन के बीच से रेल लाइन निकलते हुए एयरपोर्ट के रास्ते बोधगया दुमुहान-डोभी होते हुए चतरा के लिए जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डीके गायेन ने निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दिया है। जीएम का कहना है कि प्राप्त आवंटन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के व्यय जरूरत को पूरा करती है। इससे महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में और गति आएगी।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More