जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला अभिभावक संघ
रांची। अभिभावक संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अमृतेश पाठक, यशवंत मिश्रा, रोमोला वसंती तिग्गा, किशोर महापात्रा, विरेन्द्र प्रसाद, युगेश्वर चौरसिया, मुकेश खत्री, कौशल कुमार के नेतृत्व में रांची जिला शिक्षा अधीक्षक से तय वक्त पर मुलाकात किया। अब तक समिति के द्वारा किये मांगो पर चर्चा की। निजी स्कूलों की मनमानी और शोषण के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने के पहले किये गये मांगों पर कार्रवाई की चर्चा की गयी। जिला शिक्षा अधीक्षक ने निजी स्कूलों की मनमानी और शोषण पर रोक लगाने का आश्वासन दिया। गरीब और वंचित तबके के लोगों के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रकिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। गरीब परिवार के बच्चों के नामांकन के लिए तैयार की गई सूची अगले हफ्ते जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपी जाएगी।



